Aap Tak Live

NEWS UPDATE:(हैप्पी दशहरा) दशहरे के दिन पान और जलेबी खाना शुभ माना जाता है! जानिए क्या है कारण?

दशहरे के दिन पान और जलेबी खाना शुभ माना जाता है! मान्यताओं के अनुसार दशहरे के दिन जब लोग पान खाते हैं वह असत्य पर हुई सत्य की जीत की खुशी मनाते हैं! पान को विजय का सूचक माना जाता है! वही जलेबी के बारे में कहा जाता है कि भगवान राम को ^शश्कूली* नाम की मिठाई बहुत पसंद थी जिसे हम जलेबी के नाम से जानते हैं! इसलिए इस दिन रावण दहन के बाद जलेबी खाकर वह खुशी मनाई जाती है!

रावण दहन रामायण के छंद का पालन करते हुए रावण, मेघनाथ, और कुंभकरण जैसे तीन बड़े राक्षसों के विशाल आकार के पुतले बनाए जाते हैं! इसके बाद पुतलों को जलाने के लिए उनमें विस्फोटक पदार्थ भरा जाता है! और जमकर आतिशबाजी की जाती है! इस दौरान एक आदमी भगवान राम की भूमिका निभाता है! और जलाने के लिए पुतलों पर आग लगे हुए तीर चलता है लोग आमतौर पर किसी मुख्य अतिथि को भगवान राम की भूमिका निभाने और उस पुतले को जलाने के लिए आमंत्रित करते हैं!यह आयोजन हजारों के मौजूदगी में खुले मैदान में सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है हर उम्र के लोग इस मेले का लुक उठाने के लिए यहां उपस्थित होते हैं बच्चे इस आयोजन का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं

और अपने माता-पिता से आतिशबाजी देखने के लिए ले जाने की जिद भी करते हैं वह आतिशबाजी देखते हैं और आश्चर्यजनक दृश्य का आनंद उठाते हैं! दशहरा के पर्व का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है! रावण दहन का यह कार्यक्रम लोगों को एकजुट करता है! क्योंकि इसके दर्शक केवल हिंदू धर्म के लोग नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग होते हैं! सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दशहरा हमें सिखाता है! की अच्छाई हमेशा बुराई को मार देती है! और प्रकाश हमेशा अंधेरे पर विजय प्राप्त करता है!

Related Posts
Aaptak Live
Advertisements
एक नजर