Aap Tak Live

हैप्पी दीपावली: जानिए शास्त्रों के अनुसार पूजा की शुभ मुहूर्त!

आज देश दुनिया में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म मे दीपावली उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है!शाम को माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, धन के देवता कुबेर और मां काली की पूजा होती है। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थी। कहते हैं कि दीपावली की रात पृथ्वी पर भम्रण करती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती है! त्योहार में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि दीपावली की रात को माता लक्ष्मी सभी पर कृपा बरसाती हैं। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की रात देवी लक्ष्मी स्वर्ग से सीधे पृथ्वी पर आती हैं और सभी के घरों में जाती हैं। जिन घरों में साफ-सफाई, रोशनी और विधि-विधान से देवी-देवताओं का पूजन होता है, वहां वास करने लगती हैं। मान्यता है ऐसे घरों में धन का अभाव नहीं होता है! दीपावली  2023 लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त-

12 नवंबर को प्रदोष काल पूजन मुहूर्त : शाम में 5:29 मिनट से 8:08 मिनट तक।

12 नवंबर वृषभ लग्न : शाम में 6:09 मिनट से 8:04 मिनट तक।

दीपावली के दिन (12 नवंबर)को चौघड़िया मुहूर्त : दोपहर में 2:44 मिनट से 2:47 मिनट तक।

घर में लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त अमृत, चार चौघड़िया मुहूर्त : शाम में 5:29 मिनट से 10:26 मिनट तक।

प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद के तीम मुहूर्त को कहा जाता है। शास्त्रों में इस समय को लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसके अलावा प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में पूजन का महत्व होता है।

Related Posts
Aaptak Live
Advertisements
एक नजर